बीज(साहिल नायक 'पैगाम')

✍कलम की सुगंध---छंदशाला
     छंद---मनहरण घनाक्षरी 
---------------------------------------
छींच आया बीज देखो 
किया खूब काम देखो 
बनता है इसी से तो 
देश ये महान है |

तर-तर धरे माथ 
भीगे पाँव पसीना में 
पेट पलता है देखो 
इसी से जहान है |

गुम हुआ बेचारे तो 
ना किसी को फिकर है 
श्रमवीर दानवीर 
किसे पहचान है |

जलेगा दीपक कभी 
होगा उजियारा तब 
किरदार आएगा कि 
चेहरा किसान है |


रचनाकार-
साहिल नायक"पैग़ाम"
9340389771

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ