Photo from सरपंच धनगांव

~~~~पेड़~~~~~~~
🌾🌾🌾🌾🌾🌾
~~~~~~~~~~~~~~
पेंड़ लगाओ वर्षा लाओ,
हर तरफ हरियाली हो।
मानो जस त्योहार सदा,
होली और दीवाली हो।।
🌴🌴🌴🌴🌴🌴
~~~~~~~~~~~~~~
पेंड़ से है जीवन अपना,
इन्हीं से मिलती है दवा।
देती है हमें अनेकों फल,
फैलाती नित शुद्ध हवा।।
🌿🌿🌿🌿🌿🌿
~~~~~~~~~~~~~~
बचाती हमेशा धूप से,
देती हरपल ठंडी छांव।
हरा भरा खुशहाल सभी,
ऐसा है प्यारा मेरा गांव।।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱
~~~~~~~~~~~~~~~
पेड़ों मे भगवान बसे हैं,
करलो सब इनकी पूजा।
हम सबकी है जीवनदाती,
नहीं कोई है इन सा दूजा।।
🍃🍃🍃🍃🍃🍃
~~~~~~~~~~~~~~~
गाथा गाई न जाए इनकी,
पेंड हमें देता है वरदान।
पेंड़ हमारे हितैषी सदा,
जानकर है क्यूं अनजान।।
🍁🍁🍁🍁🍁🍁
~~~~~~~~~~~~~~~
सुंदर गांव और सुंदर वन,
पेंड़ से ही पर्यावरण सुंदर।
पर्यावरण बचाना  सबको,
धरलो बात मन के अंदर।।
🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾
~~~~~~~~~~~~~~~~
तोषण कुमार चुरेन्द्र दिनकर
~~~~~~~~~~~~~~~~
🌷🌷🌷🌹🌷🌷🌷

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ