होंठों से लगाए रखा, हर पल तेरे नाम को ।
मेरा मुझमे क्या रहा ,
सब कुछ तो तुम ले गए ।
जिन्दगी भी है तुम्हारी ,
ये अहसास मुझे दे गए ।
क्यूं ना तेरे नाम लिखूं, इस उम्र तमाम को ।
होंठो से लगाए रखा , हर पल तेरे नाम को।
मर जाऊंगा तेरे बिना ,
ऐसा कोई वादा नहीं है ।
पर जिंदा रहुं तेरे बिना ,
ऐसा भी ईरादा नही है ।
तेरे संग है जीना यारा,क्या सोचुं अंजाम को ।
होंठों से लगाए रखा , हर पल तेरे नाम को ।
कृष्णा पारकर
बिलासपुर सीपत
+91 93404 04933


0 टिप्पणियाँ