ग्रैंड फिनाले शामिल होंगे धनगाँव डौंडी लोहारा के सरपंच व युवा साहित्यकार तोषण चुरेन्द्र

*कलमकार की ख़ोज* का ग्रैंड फिनाले *5 फरवरी 2021, शुक्रवार* को कला, संस्कृति, संगीत व साहित्य के तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम *जश्न-ए-ज़बाँ* के अंतर्गत दिनांक: 5-6-7 फरवरी 2021 समय: रोज शाम 5 से 10 बजे तक स्थान: होटल सिंघानिया सरोवर पोर्टिको टाटीबंध, रायपुर (छ.ग.) में आयोजित होगा.
                 ग्रैंड फिनाले सहित पूरे तीन दिवसीय आयोजन में आप सभी सम्माननीय साहित्यकार गण अपने ईष्ट-मित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं.
                  प्रदेश स्तरीय युवा कलमकार की खोज में पूरे छ.ग. प्रदेश से कुल 51 का चयन हुआ था, जहाँ  47 लोग जुड़ें हैं कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को शामिल होकर प्रस्तुतिकरण करनी है. निर्णायक समिति द्वारा वरिष्ठ वर्ग से 5 व कनिष्ठ वर्ग से 7 लोगों का चयन हुआ है।जिनकी  फाइनल प्रस्तुति होगी, नाम कार्यक्रम स्थल में ही घोषित होंगे. तदोपरांत बाद विजेताओं सहित सभी फाइनलिस्ट साहित्यकार बंधु भगिनी का सम्माननीय अतिथियों द्वारा सम्मान किया जाएगा. 
                  उक्त जानकारी श्री आशीष राज सिंघानिया,अध्यक्ष - श्री साईनाथ फॉउंडेशन छ.ग.द्वारा प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ