चलो आज मै अपनी गुनाह लिखता हूँ ।
मिल कर के तुमसे तेरा ही बन बैठा ।
आरजू है तुम्हारी सरे - राह लिखता हूँ ।
इस ना मुराद दिल की चाह लिखता हूँ ।
तुमने मुझे धोखा दिया या कि बेवफाई ।
मै इन सब बातों को अफवाह लिखता हूँ ।
चलो आज मैं अपनी गुनाह लिखता हूँ ।
मेरा गज़ल पढ़ कर करते हो वाह वाह ।
कभी तो समझो मै दिल आह लिखता हूँ ।
इस ना मुराद दिल की चाह लिखता हूँ ।
तेरे लिये मैने हर - दर पे सर झुकाया ।
कहीं मंदिर तो कहीं दरगाह लिखता हूँ ।
चलो आज मैं अपनी गुनाह लिखता हूँ ।
तुमने तो प्यांर किया मै ही ना समझा ।
तभी तो खुद को लापरवाह लिखता हूँ ।
इस ना मुराद दिल की चाह लिखता हूँ ।
प्यार करना कोई अगर सीखे तो तुमसे ।
मै तुम्हारे सजदे मे वाह वाह लिखता हूँ ।
चलो आज मैं अपनी गुनाह लिखता हूँ ।
कृष्णा पारकर
बिलासपुर सीपत
+91 93404 04933


0 टिप्पणियाँ